दही आलू कि सब्जी। dahi aaloo ki sabji # आलू कि सब्जी।
आज मैं आपके लिए एक top most सीक्रेट रेसिपी लेकर आईं हु। जिसे आज तक आपको न कोई बताया होगा और न ही आपने कही सुना होगा। तो हो जाइये तैयार एक सेक्रेट रेसिपी बनाने के लिये जिसका नाम है दही आलू की सब्जी। जिसे मात्र दहि और आलू के संयोजन से तैयार किया गया है । यह कम समय और कम मेहनत में तैयार हो जाता हैं। दहि आलू की सब्जी को लंच और डिनर दोनों में परोसा जा सकता है। दही आलू की सब्जी रोटी या तो फिर चावल दोनो के साथ खाया जा सकता है। और तो और इसकी सबसे खास बात है कि इसे वर्ष भर कभी भी बना सकते हैं।आपको तो पता ही आलू सब्जियों का राजा है ,और यह सदाबहार होता हैं।…..तो अब देर किस बात की…चलिये मेरे साथ शुरू हो जाइये……
सामग्रियां……
- 🍴250 ग्राम आलू उबले हुए
- 🍴4 चम्मच दही
- 🍴1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 🍴 1 चम्मच धनियाँ पाउडर
- 🍴 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 🍴 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 🍴 1 चम्मच काला नमक
- 🍴 1चम्मच जीरा
- 🍴 2 हरी मिर्च लम्बी कटि हुई
- 🍴 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक
- 🍴 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन
- 🍴 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
- 🍴 1/2 चम्मच गर्म मसाला
- 🍴 कसुरी मेथी
- 🍴 नमक स्वादानुसार
- 🍴 धनियाँ पता
- 🍴 तेल भूनने के लिये
बनाने कि विधि
सबसे पहले 250 ग्राम उबले हुए आलू को छील लीजिये।
उसके बाद एक कटोरी में 4 चम्मच दही ले लीजिये।
दही में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,1 चम्मच धनियाँ पाउडर,1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच काला नमक डालिये।
अब इसे अच्छे से मिलाइये।
इसके बाद 4 चम्मच तेल कड़ाही में डाल कर गर्म कीजिये।कड़ाही में 1चम्मच जीरा डालिये।
फिर 2 हरी मिर्च लम्बी कटि हुई डालिये।
अब 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक,और 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन डाल कर कुछ देर भूनिये।
फिर इसमें 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज डाल कर भूनिये।
अब इसमें दही के मिश्रण को डालिये।
इसे अच्छे से मिलाइये और भूनिये। बहुत ही अच्छी खुशबू आयेगी।
अब उबले हुये आलू को डालिये।
फिर इसमें 1/2 चम्मच गर्म मसाला और कसुरी मेथी मिलाइये।
अब इसमें नमक स्वादानुसार मिलाकर 3-4 मिनट तक भूने और पकाये।
इसके बाद इसमें थोड़ा पानी और धनियाँ पता डाल कर ढक दिजिये।
ढकने के बाद इसे 5-6 मिनट तक पकने दीजिये।
अब यह खाने के लिए तैयार है। इसका आनंद उठाये।
विस्तृत जानकारी के लिये नीचे विडियो देखे।
दही आलू कि सब्जी। dahi aaloo ki sabji | आलू कि सब्जी ।
Ingredients
- 250 ग्राम आलू उबले हुए
- 4 चम्मच दही
- 1/2 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च लम्बी कटि हुई
- 1 चम्मच अदरक बारीक़ कटा
- 1 चम्मच लहसुन बारीक़ कटा
- 1 प्याज बारीक़ कटा
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- कस्तूरी मेथी
- धनियाँ पता
- नमक स्वादानुसार
- तेल भूनने के लिये
Instructions
- सबसे पहले 250 ग्राम उबले हुए आलू को छील लीजिये।
- उसके बाद एक कटोरी में 4 चम्मच दही ले लीजिये।
- दही में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,1 चम्मच धनियाँ पाउडर,1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच काला नमक डालिये।
- अब इसे अच्छे से मिलाइये।
- इसके बाद 4 चम्मच तेल कड़ाही में डाल कर गर्म कीजिये।
- कड़ाही में 1चम्मच जीरा डालिये।
- फिर 2 हरी मिर्च लम्बी कटि हुई डालिये।
- अब 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक,और 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन डाल कर कुछ देर भूनिये।
- फिर इसमें 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज डाल कर भूनिये।
- अब इसमें दही के मिश्रण को डालिये।
- इसे अच्छे से मिलाइये और भूनिये। बहुत ही अच्छी खुशबू आयेगी।
- अब उबले हुये आलू को डालिये।
- फिर इसमें 1/2 चम्मच गर्म मसाला और कसुरी मेथी मिलाइये।
- अब इसमें नमक स्वादानुसार मिलाकर 3-4 मिनट तक भूने और पकाये।
- इसके बाद इसमें थोड़ा पानी और धनियाँ पता डाल कर ढक दिजिये।
- ढकने के बाद इसे 5-6 मिनट तक पकने दीजिये।
- अब यह खाने के लिए तैयार है। इसका आनंद उठाये।