प्याज़ पनीर पराठा। चटनी पराठा। paneer paratha recipe। onion pratha।
नमस्कार प्रियजनों…. आज मैं श्री मती कनक सबसे पहले आप सभी का बहुत बहुत आभार प्रगट करती हूं। आपने F🍅🍅DBA🌶️AR के प्रत्येक रेसिपी को बहुत ही प्रेम व स्नेह दिया। आप सभी का मै सुक्रगुजार हूं,और तहे दिल सुक्रिया अदा करती हूं। हमारे लिए आपका यह प्रेम व स्नेह हमे ऐसे ही अच्छे अच्छे रेसिपी लाते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमे यह भी उम्मीद है कि आप हमारे आने वाले और भी रेसिपी को और भी प्रेम देते रहेंगे। आज इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मैं आपके लिए लेकर आई हूं प्याज़ पनीर के पराठे .…..चटनी के साथ।
जी हाँ.. आज हम सिखने वाले है प्याज़ पनीर के पराठा कैसे बनाये। प्याज़ पनीर पराठा एक सरल रेसिपी है। यह पराठा सभी को बहुत पसंद आता है ।इन्हें आसानी से दोपहर और रात के खाने के लिए परोसा जा सकता है।साथ ही ब्रेकफास्ट में पराठे खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं,और प्याज़ पनीर पराठा सिर्फ नाश्ते के लिए आज़माने तक सीमित नहीं है।इसे हम आसानी से बच्चो के टिफिन मे भी दे सकते है। मूल रूप से मैश किया हुआ पनीर ,प्याज़ और मसाला पाउडर के साथ स्टफ किया हुआ यह एक भारतीय फ्लैट ब्रेड रेसिपी है और परंपरागत रूप से, उत्तर भारत में यह एक महत्वपूर्ण रेसिपी रहा है। वैसे तो आपने आलू, पनीर, गोभी समेत कई तरह के पराठे बनाकर खाए होंगे, लेकिन आज इन सबसे हटकर मेरे साथ प्याज पनीर के पराठे बनाइये , मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि इन पराठों का स्वाद लेने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे. आमतौर पर पनीर के पराठे को अचार या दही के साथ खाया जाता हैं, लेकिन आज मैं इसे आज टमाटर के चटनी के साथ बनाने वाली हूं। तो चलिये अब बिना देर किये आइये देखते है प्याज पनीर के पराठे बनाने कि विधि……
आवश्यक सामग्रियां
चटनी के लिए…..
- 🍴2 चम्मच सरसों तेल
- 🍴4 टमाटर (2 भागों में कटे हुए)
- 🍴8-10 कली लहसुन
- 🍴1 इंच अदरक
- 🍴4 सुखी लाल मिर्च
- 🍴नमक स्वादानुसार
पराठा के लिए…..
- 🍴250 ग्राम गेंहू का आटा
- 🍴100 ग्राम मैदा
- 🍴1/2 चम्मच अजवाइन
- 🍴 नमक स्वादानुसार
- 🍴 तेल
- 🍴2 प्याज़ लंबी कटि हुई
- 🍴3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 🍴1/2 चम्मच धनियां कुटी हुई
- 🍴1/2 चम्मच जीरा
- 🍴1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- 🍴1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 🍴1 चम्मच आमचूर पाउडर
- 🍴1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 🍴200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ )
- 🍴धनियॉ पता
- 🍴देशी घी
प्याज पनीर पराठा बनाने की विधि…
इसे हम दो चरणों मे बनाये गे। पहले में चटनी और दूसरे में पराठा।
1⃣प्रथम चरण…. इसमें हम इसमें हम चटनी बनाने कि विधि को देखेंगें।
सर्वप्रथम 2 चम्मच सरसों तेल फ्राई पैन में डालकर गर्म कीजिये।
तेल के गर्म होने के बाद फ्राई पैन में 4 टमाटर (2 भागों में कटे हुए) को डालिये।
इसके बाद 8-10 कली लहसुन डालिये।
फिर 1 इंच अदरक डालकर 2 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाइये।
पकने के बाद एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये।
ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में 4 सुखी लाल मिर्च के साथ दाल दीजिये।
फिर स्वादानुसार नमक डालकर इसे पीस लीजिये।
चटनी आपकी तैयार हो चुकि है इसे एक बाउल में निकाल लीजिये।
2⃣दूसरा चरण……
आइये अब पराठा बनाने कि विधि देखते है।
इसके लिये एक गमले में 250 ग्राम गेंहू का आटा लीजिये।
फिर इसमें 100 ग्राम मैदा मिलाइये।
इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिलाइये।
फिर एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
अब आंटे को पानी डालकर मुलायम गूँथ लीजिये।
आटा गूँथ जाने के बाद आंटे पे तेल लगाकर ढककर 15 मिनट तक रख दीजिये।
अब हम पराठे के स्टफिंग (भरावन) को बनाने की विधि को देखेंगे।
एक बाउल में 2 प्याज़ लंबी कटि हुई लीजिये।
फिर इसमें 3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और 1/2 चम्मच धनियां कुटी हुई डालिये।
इसके बाद 1/2 चम्मच जीरा और 1/2 चम्मच कसूरी मेथी डालिये।
फिर इसमें 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच आमचूर पाउडर डालिये।
अब इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये।
अच्छी तरह से मिल जाने के बाद इसमें 200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ ) डालिये।
पनीर के बाद धनियॉ पता और स्वादानुसार नमक डालिये।
इसे हल्के हाथों से अच्छे तरह से मिला दीजिये।
फिर लगभग 15 मिनट तक इसे ढककर छोड़ दीजिये।
आपका स्टफिंग (भरावन) तैयार हो चुका है।
अब आटे की लोई बनाकर थोड़ा फ्लैट करके इसमें स्टफिंग(भरावन) को भर के बंद कर दीजिये।
फिर बेलन से गोल आकार में बेल दीजिये।
अब तावे को गर्म कीजिये और बेले गये पराठे को तवे पे डालिये।
घी लगाकर दोनों साइड से गोल्डन कलर आने तक क्रिस्पी होने तक सेके।
तो लीजिये आपका पराठा भी तैयार हो गया।
अब इसे चटनी के साथ परोसिये।
प्याज पनीर पराठा बनाने कि विस्तृत विधि स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
सबसे पहले हम चटनी को बनाये गे।
- इसमें हम चटनी बनाने कि विधि को देखेंगें।सर्वप्रथम 2 चम्मच सरसों तेल फ्राई पैन में डालकर गर्म कीजिये।
2. तेल के गर्म होने के बाद फ्राई पैन में 4 टमाटर (2 भागों में कटे हुए) को डालिये।
3. इसके बाद 8-10 कली लहसुन डालिये।
4. फिर 1 इंच अदरक डालकर 2 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाइये।
5. पकने के बाद एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये।
6.ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में 4 सुखी लाल मिर्च के साथ डाल दीजिये।
7. फिर स्वादानुसार नमक डालकर इसे पीस लीजिये।
8. चटनी आपकी तैयार हो चुकि है इसे एक बाउल में निकाल लीजिये।
आइये अब पराठा बनाने कि विधि देखते है।
9. इसके लिये एक गमले में 250 ग्राम गेंहू का आटा लीजिये।
10. फिर इसमें 100 ग्राम मैदा मिलाइये।
11. इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिलाइये।
12. फिर एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
13. अब आंटे को पानी डालकर मुलायम गूँथ लीजिये।
14. आटा गूँथ जाने के बाद आंटे पे तेल लगाकर ढककर 15 मिनट तक रख दीजिये।
अब हम पराठे के स्टफिंग (भरावन) को बनाने की विधि को देखेंगे।
15. एक बाउल में 2 प्याज़ लंबी कटि हुई लीजिये।
F🍅🍅DBA🌶️AR
16. फिर इसमें 3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और 1/2 चम्मच धनियां कुटी हुई डालिये।
17. इसके बाद 1/2 चम्मच जीरा और 1/2 चम्मच कसूरी मेथी डालिये।
18. फिर इसमें 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच आमचूर पाउडर डालिये।
19. अब इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये।
20. अच्छी तरह से मिल जाने के बाद इसमें 200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ ) डालिये।
21. पनीर के बाद धनियॉ पता और स्वादानुसार नमक डालिये।
22. इसे हल्के हाथों से अच्छे तरह से मिला दीजिये।
23. फिर लगभग 15 मिनट तक इसे ढककर छोड़ दीजिये।
आपका स्टफिंग (भरावन) तैयार हो चुका है।
24. अब आटे की लोई बनाकर थोड़ा फ्लैट करके इसमें स्टफिंग(भरावन) को भर के बंद कर दीजिये।
25. फिर बेलन से गोल आकार में बेल दीजिये।
26.अब तावे को गर्म कीजिये और बेले गये पराठे को तवे पे डालिये।
27. घी लगाकर दोनों साइड से गोल्डन कलर आने तक क्रिस्पी होने तक सेके।
28. तो लीजिये आपका पराठा भी तैयार हो गया।अब इसे चटनी के साथ परोसिये।
विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गये वीडियो को देखिये।
प्याज पनीर पराठा#paneer paratha#paratha recipe#paneer paratha recipe#how to make paneer paratha#stuffed paneer paratha#paneer paratha recipe in hindi#punjabi paneer paratha#how to make paneer paratha in hindi#Onion paratha#stuffed onion paratha#onion paratha recipe#easy paneer paratha recipe#Paneer onion paratha#stuffed paneer paratha recipe
paneer paratha for kids । cheese paratha । paneer ka paratha। paneer stuffed paratha