अंडा आलू पकोड़ा। anda alu pakora। egg pakoda रेसिपी।पकौड़े। अंडा आलू रेसिपी।
पकौड़ा….. एक ऐसा डिश है जिसका नाम सुनते ही सबके मन ललच जाते हैं। वैसे तो आप कई तरह के पकौड़े बनाये और खाये होंगे लेकिन आज मैं सिर्फ आपके लिये लेकर आई हूं आलू अंडे के पकौड़े। जी हाँ सही सुना आपने आज मैं आपको सिखाने वाली हूं आलू अंडे के पकौड़े बनाना।
सबसे पहले मैं श्री मति कनक आप सभी का F🍅🍅DBA🌶️AR में स्वागत व अभिनंदन करती हूं।
आज मैं आपको आलू अंडे के पकौड़े बनाने की सबसे सरलतम विधि बताऊँगी। अंडे आलू पकौड़े झट से तैयार होने वाली स्नैक रेसिपी है जिसे उबले हुए अंडे, आलू और बेसन से बनाया जाता है। वैसे तो हम पकोड़ों को विविध प्रणाली से बनाकर उनमे स्वाद उत्तेजित कर सकतें हैं। लेकिन सरल और विशेस नुस्खे से मैंने अंडे को आलू के साथ मिलाकर कुरकुरे , स्वादिष्ट और पोषक पकोड़े बनाने की कोशिश की है। यह अंडा आलू पकौड़े special पकौड़े न केवल रुचिपूर्ण बनतें हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होतें हैं । आलू अंडे पकौड़े आम तौर पर वर्षा और सर्दियों के मौसम में आम स्नैक है और यह पहाड़ी क्षेत्र के पर्यटन स्थल में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्नैक है। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है तो, एक बार आवश्य आजमा कर देखिये,और हमे विश्वास है की यह आपके बच्चो को भी जरूर पसंद आएगा। आलू अंडे पकौड़े को शाम के नाश्ते के रूप में आप चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते हैं,या फिर अपनी पसंद की चटनी के साथ भी।औपचारिक तौर पर इन्हें भोजन के साथ भी आस्वादित किया जा सकता है।
तो अब देर किस बात की आइये देखते हैं आलू अंडे के पकौड़े कैसे बनायें।…..
आवश्यक सामग्रिया
- 🍴 8 मध्यम आकार के उबले हुए आलू
- 🍴 2 प्याज़ बारीक़ कटी हुई
- 🍴 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- 🍴 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 🍴 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 🍴 नमक स्वादानुसार
- 🍴 1/2 चम्मच गर्म मसाला
- 🍴 1 चम्मच आमचूर पाउडर
- 🍴 1/2 चम्मच जीरा
- 🍴 4 अंडे उबले हुये
- 🍴 काली मिर्च पाउडर
- 🍴 काला नमक
- 🍴 जीरा पाउडर
- 🍴 1 कप (250 ग्राम) बेसन
- 🍴 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 🍴 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 🍴 1 चम्मच कसुरी मेथी
- 🍴 तेल तलने के लिए
अंडा आलू पकोड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले 8 मध्यम आकार के उबले हुए आलू को एक बाउल में मैशर कि सहायता से अच्छी तरह से मैश कर लीजिये।
फिर इसमें 2 प्याज़ बारीक़ कटी हुई डालिये।
प्याज़ के बाद 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई डालिये।
अब 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर डालिये।
फिर स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच गर्म मसाला डालिये।
इसके बाद 1 चम्मच आमचूर पाउडर और 1/2 चम्मच जीरा डालिये।
अब इसे हाथ से अच्छे से मिलाइये।
इसके बाद 4 उबले हुये अंडे लीजिये और प्रत्येक अंडे को 4-4 भाग में काट लीजिये।
कटे हुये अंडे को एक प्लेट में अच्छे से रख लीजिये।
अब सभी कटे हुये अंडो के ऊपर हल्की हल्की काली मिर्च पाउडर का छिड़काव कीजिये।
उसके बाद काला नमक का छिड़काव कीजिये।
एक एक चुटकी जीरा पाउडर सभी कटे हुए अंडो पर डालिये।
अब अपने हथेली पर हल्का सा तेल लीजिये और आलू मसाला के मिश्रण पे थोड़ा सा लगा दीजिये।
आलू मसाला मिश्रण से थोड़ा सा हथेली पे लीजिये और उसे हथेली पर फैला लीजिये।
अब इसके ऊपर अंडे के टुकड़े को रखिये और चारो तरफ से आलू मसाला का लेप चढ़ा दीजिये।
इसी तरह से एक एक करके अंडो के सभी टुकड़ो पे आलू मसाला का लेप चढ़ा दीजिये।
अब एक बाउल में 1 कप (लगभग 250 ग्राम) बेसन लीजिये।
फिर उसमें 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालिये।
कॉर्न फ्लोर के बाद 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालिये।
अब इसमें 1 चम्मच कसुरी मेथी डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
बाउल में पानी डालिये और बेसन को अच्छे से घोल लीजिये।
अब एक कड़ाही को आग पर रखिये और तेल डालकर गर्म कीजिये।
अब एक एक कर सभी अंडो को बेसन के घोल में अच्छी तरह से डूबा कर कड़ाही में डालिये।
अंडो को मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक तलिये।
पकोड़ों के तल जाने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिये और सर्व कीजिये।
अंडा आलू बनाने कि विस्तृत विधि स्टेप बॉय स्टेप फ़ोटो के साथ
- सबसे पहले 8 मध्यम आकार के उबले हुए आलू को एक बाउल में मैशर कि सहायता से अच्छी तरह से मैश कर लीजिये।
2.फिर इसमें 2 प्याज़ बारीक़ कटी हुई डालिये।
3. प्याज़ के बाद 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई डालिये।
4. अब 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर डालिये।
5. फिर स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच गर्म मसाला डालिये।
6. इसके बाद 1 चम्मच आमचूर पाउडर और 1/2 चम्मच जीरा डालिये।
7. अब इसे हाथ से अच्छे से मिलाइये।
8. इसके बाद 4 उबले हुये अंडे लीजिये और प्रत्येक अंडे को 4-4 भाग में काट लीजिये।
9. कटे हुये अंडे को एक प्लेट में अच्छे से रख लीजिये।
10. अब सभी कटे हुये अंडो के ऊपर हल्की हल्की काली मिर्च पाउडर का छिड़काव कीजिये।
11. उसके बाद काला नमक का छिड़काव कीजिये।
12. एक एक चुटकी जीरा पाउडर सभी कटे हुए अंडो पर डालिये।
13. अब अपने हथेली पर हल्का सा तेल लीजिये और आलू मसाला के मिश्रण पे थोड़ा सा लगा दीजिये।
14. आलू मसाला मिश्रण से थोड़ा सा हथेली पे लीजिये और उसे हथेली पर फैला लीजिये।
15. अब इसके ऊपर अंडे के टुकड़े को रखिये और चारो तरफ से आलू मसाला का लेप चढ़ा दीजिये।
16. इसी तरह से एक एक करके अंडो के सभी टुकड़ो पे आलू मसाला का लेप चढ़ा दीजिये।
17. अब एक बाउल में 1 कप (लगभग 250 ग्राम) बेसन लीजिये।
18. फिर उसमें 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालिये।
19. कॉर्न फ्लोर के बाद 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालिये।
20. अब इसमें 1 चम्मच कसुरी मेथी डालकर अच्छे से मिला दीजिये।
21. बाउल में पानी डालिये और बेसन को अच्छे से घोल लीजिये।
22. अब एक कड़ाही को आग पर रखिये और तेल डालकर गर्म कीजिये।
23. अब एक एक कर सभी अंडो को बेसन के घोल में अच्छी तरह से डूबा कर कड़ाही में डालिये।
24. अंडो को मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक तलिये।
25. पकोड़ों के तल जाने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिये और सर्व कीजिये।
विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गये हमारे video को देखिये।
विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गये हमारे video को देखिये।
अंडा आलू पकोड़ा#Anda alu pakora#pakora recipe#egg pakoda recipe in hindi#anda aloo pakora#anda aloo pakora recipe#anda pakora recipe#egg pakora recipe#how to make egg pakoda#egg pakoda in 5 mintues#egg pakora recipes#stuffed egg pakoda#boiled egg pakoda#crispy egg pakora#egg pakora in hindi
Anda alu pakora l anda pakoda lboil egg pakora lboiled egg pakora recipe lcrispy egg pakoda legg pakoras lhow to make egg pakora l